मधुबनी/ लालमनी मेमोरियल संस्थान कार्यालय नवटोली मंगरौनी में जिले की स्वयंसेवी संस्थाओं की समन्वय बैठक की गई। जिसमें स्वयंसेवी संस्थाओं के काम काज में आनी वाली विभिन्न समस्याओं और उसके निदान पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में जिले की सभी स्वयंसेवी संस्थाओं में आपसी समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया गया। बैठक में उपस्थित स्वयंसेवी संस्थाओं के सचिव के द्वारा मधुबनी एनजीओ फ़ोरम नाम से एक संगठन का गठन किया गया। इसके लिए तेरह सदस्यों वाली एक कोर कमेटी बनाई गई। लालमनी मेमोरियल संस्थान के सचिव जितेंद्र मोहन झा ने सभी संस्था सचिव को साधुवाद देते हुए इस फ़ोरम की सफल भविष्य को लेकर शुभकामना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिले में स्वयंसेवी संस्थाओं में आपसी समन्वय जरुरी है जिससे काम काज को और आसान बनाया जा सके ।


Lalmani Memorial Sansthan (LMS):