लालमणि मेमोरियल संस्थान में 79वें स्वतंत्रता दिवस का आयोजन हर्ष और गर्व के साथ किया गया।
इस अवसर पर हमारे 92 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवक एवं संस्थान के अभिभावक, आदरणीय श्री गोपाल जी झा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
श्री झा जी के जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी अमूल्य भूमिका निभाई और आज भी समाजसेवा में सक्रिय हैं।
कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, प्रेरणादायक भाषण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं।
सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर एक सशक्त, प्रगतिशील और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
जय हिंद! वंदे मातरम्!









Lalmani Memorial Sansthan (LMS):